आकाश कुमार/जमशेदपुर. लोह नगरी जमशेदपुर में डॉग शो तो अपने कई बार देखा होगा, लेकिन पहली बार फ्लाइंग वर्ल्ड के द्वारा यहां कैट शो का आयोजन करवाया जा रहा है, जहां आपको विभिन्न ब्रीड की बिल्लियां देखने को मिलेंगी. ऑर्गेनाइजर प्रकाश कुमार ने बताया कि 25 और 26 नवंबर को सुबह 10:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक जमशेदपुर के मानगो होटल सीनेट में झारखंड का पहला कैट शो होगा.
25 नवंबर को यहां बिल्लियों को फ्री वैक्सीनेशन, फ्री ग्रूमिंग और जमशेदपुर के मशहूर वेटरनरी डॉक्टर सतीश के द्वारा कंसल्ट भी करवाया जाएगा. उसी के साथ 26 नवंबर को अहम शो का आयोजन होगा, जहां बिल्लियों की बॉडी साइज, हेड साइज, पाश्चर और ब्यूटी के अलावा एक्टिविटी के दम पर जज किया जाएगा. जीतने वाले को 5000 रुपये कैश प्राइज ट्रॉफी और 1 साल तक फ्लाइंग वर्ल्ड के द्वारा निशुल्क फूड दिया जाएगा. उसी के साथ हर एक कैट को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी जाएगी.
दर्शकों को मिलेंगे ये सुविधाएं
इस कैट शो में आपको दुनिया की विभिन्न प्रजातियों की बिल्लियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा, जिसमें से पर्शियन, साइबेरियन, हिमालय, इंडियन और मैंकून जैसे ब्रीड शामिल होंगे. शो देखने आए दर्शकों के लिए विभिन्न फूड स्टॉल्स भी होंगे. इसके अलावा अपनी पसंदीदा बिल्लियों के साथ फ्री फोटोशूट भी करवा सकते हैं. 10 से भी अधिक स्टॉल्स होंगे, वहां पर आपको पेट्स रिलेटेड फूड कॉस्मेटिक, एसेसरीज, डॉक्टर कंसल्टेंसी की सुविधा रहेगी.
इतना है रजिस्ट्रेशन चार्ज
आगे बताया कि इस शो के लिए आप वॉकिंग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं या फिर इस 7070981403 नंबर में संपर्क करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इंडियन ब्रीड का चार्ज 600 रुपये और फॉरेन ब्रीड की बिल्लियों के लिए 1000 रुपये चार्ज रखा गया है.
.
टैग:जमशेदपुर समाचार, झारखंड समाचार, स्थानीय18
पहले प्रकाशित : 21 नवंबर, 2023, 9:10 PM IST